नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CUET UG रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों के लिए फाइनल आंसर-की भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र प्राप्त रैंक के आधार पर देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और विभिन्न अन्य सरकारी संस्थानों में एडमिशन ले सकेंगे।
CUET UG 2025 परीक्षा 13 मई से 3 जून 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसके बाद अब लाखों छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। CUET UG रिजल्ट 2025 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कभी भी जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होने से पहले एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। फाइनल आंसर की को ध्यान में रखते हुए ही उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा CUET रिजल्ट 2025 केवल आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्रों को किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
NTA द्वारा नतीजों की घोषणा के साथ ही विषयवार टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। सूची में टॉपर्स के नाम और उनके अंकों का विवरण साझा किया जाएगा।
देश भर में स्नातक पाठ्यक्रमों में रिक्त स्थान CUET 2025 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे। देश भर में केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय, विधि विश्वविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय और अन्य सरकारी संस्थानों के स्नातक छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back