राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा CUET UG फाइनल आंसर-कीजारी होने के बाद अब रिजल्ट (CUET UG Result 2025 Updates) कल 4 जुलाई को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही विषयवार टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा फाइनल आंसर-की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी गई है। अब कल यानी 4 जुलाई 2025 को NTA द्वारा CUET रिजल्ट लिंक (CUET UG Result 2025 Link) जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन की जाएगी। इसके बाद छात्र एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर छात्र देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और विभिन्न अन्य सरकारी संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
एनटीए ने मंगलवार 1 जुलाई को CUET UG की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके बाद से ही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में रिजल्ट को लेकर काफी बेसब्री थी। हालांकि अब रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी गई है।
CUET UG 2025 स्कोरकार्ड में निम्न जानकारियां शामिल होंगी:
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 13 मई से 4 जून तक भारत में 388 केंद्रों और विदेशों में 24 केंद्रों पर 37 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा 13 भाषाओं और 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें एक सामान्य योग्यता परीक्षा भी शामिल थी। देश भर से 13 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अकाउंटेंसी विषय के लिए दोबारा परीक्षा 2 से 4 जून के बीच आयोजित की गई थी, जबकि तमिल और उर्दू भाषा की परीक्षा 4 जून को आयोजित की गई थी।
एनटीए ने जानकारी दी है कि CUET UG परिणाम 4 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकेंगे:
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back