कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET UG 2025) के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2025 है। नियत तिथि के बाद शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। CUET UG परीक्षा 2025 का आयोजन 8 मई 2025 से 1 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा आयोजित होने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा सिटी स्लिप और हॉल टिकट जारी किए जाएंगे।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, यूजी (CUET UG 2025) का फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब आवेदन करने में देरी नहीं करनी चाहिए। इसके पीछे कारण यह है कि कल यानी 22 मार्च 2025 को इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। अब चूंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दी से आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर लॉग इन करना होगा।
CUET UG परीक्षा आवेदन पत्र 2025 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद NTA द्वारा आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया खोली जाएगी। यह 24 मार्च 2025 को खुलेगी और 26 तारीख तक खुली रहेगी। इस अवधि में उम्मीदवारों को निर्धारित सेक्शन में बदलाव करने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा 08 मई 2025 से शुरू होगी। यह परीक्षा 1 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं: जिन उम्मीदवारों ने 12 वीं कक्षा / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CUET UG परीक्षा फॉर्म भरने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन ओवदन
Read More: CUET 2025: Exam Dates (Soon), Notification, Eligibility, Registration & Revised Pattern
Read More: CUET PG Exam 2025: Syllabus, Exam Dates (Mar 13-31), Hall Ticket, Advance City Slip (Mar)
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back