CUET UG Exam 2025 Result: CUET UG का रिजल्ट जारी होने वाला है। अभ्यर्थी जल्द ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट आने के बाद कॉलेज में एडमिशन कैसे होगा? इसकी पूरी जानकारी आप यहां देख सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) का रिजल्ट जारी करने वाली है। CUET UG परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nuc.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही NTA CUET UG टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर सकता है।
उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर CUET UG स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। CUET की आंसर-की जारी कर दी गई है। रिजल्ट भी जल्द ही जारी होने वाला है। हालांकि, NTA ने अभी तक रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछले पैटर्न के अनुसार, NTA अब कभी भी रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट के साथ ही NTA फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nuc.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर 'CUET UG Result 2025' लिंक पर क्लिक करें (जल्द ही एक्टिवेट हो जाएगा)।
स्टेप 3: यहां पूछे गए विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
स्टेप 4: आपका CUET UG रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, आप इसे चेक कर सकते हैं।
स्टेप 5: उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले सकेंगे।
CUET UG परिणाम जारी होने के बाद, संबंधित कॉलेज या संस्थान (जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय, JNU, BHU आदि) अपने संबंधित पाठ्यक्रमों और श्रेणियों (सामान्य, OBC, SC/ST आदि) के लिए कट-ऑफ अंक या मेरिट सूची जारी करते हैं। NTA कॉलेज प्रवेश के लिए सामान्य काउंसलिंग आयोजित नहीं करता है।
कॉलेज आवेदकों की कुल संख्या, परीक्षा की कठिनाई और उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर CUET 2025 कट-ऑफ जारी करते हैं। प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग की पूरी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
यदि आपको CUET UG 2025 सीट आवंटित की जाती है, तो आपको कॉलेज द्वारा दिए गए समय के भीतर प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा और सीट स्वीकार करनी होगी। शुल्क जमा करने के बाद, दस्तावेज़ सत्यापन पूरा होने के बाद आपका प्रवेश सुनिश्चित हो जाता है।
आपको बता दें कि CUET UG 2025 परीक्षाएं 13 मई से 03 जून 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि 13 और 16 मई की परीक्षाएं 02 और 04 जून को पुनर्निर्धारित की गई थीं। इस साल लगभग 13.54 लाख उम्मीदवार CUET UG परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back