DDU गोरखपुर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु DDU काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र निर्धारित तिथियों के भीतर डीडीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। आप इस पृष्ठ पर काउंसलिंग के चरण देख सकते हैं।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में दाखिला लेने की सोच रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। डीडीयू ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू कर दी है। दाखिला लेने के लिए छात्र डीडीयू की आधिकारिक वेबसाइट dduguadmission.in पर जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
DDU की आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग की पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं और DDU सीट चॉइस फिलिंग/लॉकिंग कर सकते हैं।
ऑनलाइन कांउसिलिंग प्रक्रिया
स्टेप 1: सर्वप्रथम छात्रों को काउंसलिंग फॉर्म भरने का नियम चेक करने हैं।
स्टेप 2: काउंसलिंग फीस जमा करें।
स्टेप 3: अपनी रुचि के अनुसार च्वाइस जोड़ें।
स्टेप 4: च्वाइस को लॉक करें।
स्टेप 5: च्वाइस का प्रिंट लें।
स्टेप 6: काउंसलिंग की च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 3 दिन चलेगी।
स्टेप 7: अगर अभ्यर्थी को उसकी सर्वोत्तम वरीयता नहीं मिलती है।
स्टेप 8: द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में सीट आवंटन की प्राथमिकता। पहले उन अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की प्राथमिकता दी जायेगी जिन्होनें प्रथम चरण में अपग्रेड विकल्प का चुनाव किया है। तत्पश्चात् द्वितीय चरण की शेष काउंसिलिंग की जायेगी।
स्टेप 9: अलॉटमेंट लेटर प्रिंट करें।
स्टेप 10: प्रमाण पत्रों का सत्यापन।
DDU द्वारा दाखिले के लिए छात्रों के परिणाम पहले ही जारी कर दिए गए हैं। अब तक 21 हज़ार से ज़्यादा छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर चुके हैं। अगर आपने अभी तक परिणाम नहीं देखा है, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए, यहाँ DDU परिणाम का सीधा लिंक भी दिया जा रहा है।
Download Entrance Test Result of UG/PG Programmes 2025-26 Here
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back