दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 8 जुलाई से कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-यूजी) पोर्टल admission.uod.ac.in पर शुरू हो गए हैं, जो अंतिम तिथि 14 जुलाई तक जारी रहेंगे। विद्यार्थी निर्धारित तिथियों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पहला सीट अलॉटमेंट 15 जुलाई को जारी किया जाएगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण आज यानी 8 जुलाई से शुरू हो गया है। छात्र प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर प्रोग्राम और कॉलेज की प्राथमिकता बता सकते हैं।
आपकी सुविधा के लिए, इस पेज पर एक सीधा लिंक दिया गया है जिसके माध्यम से आप सीधे पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है।
जिन छात्रों ने एडमिशन प्रक्रिया के पहले राउंड के लिए आवेदन किया था, वे भी दी गई तारीखों पर प्रोग्राम और कॉलेज के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड में आवेदन किया है और फॉर्म भरने में गलती की है, वे 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक CSAS पोर्टल पर फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
CSAS Phase 2 Registration Portal Here
CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ अनरिजर्व, ओबीसी-एनसीएल एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के स्टूडेंट्स को 250 रुपये, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करना होगा। बीएफए पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये एडिशनल शुल्क और ईसीए और खेल अधिसंख्य कोटा के लिए 100 रुपये एडिशनल शुल्क जमा करना होगा।
CSAS 2025 पहले और दूसरे राउंड की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 15 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे पहली सीट का आवंटन जारी किया जाएगा। इसके बाद, जिन छात्रों को सीटें आवंटित होंगी, उन्हें निर्धारित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back