दिल्ली विश्वविद्यालय: आवश्यक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी बोर्ड/विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसे AIU (भारतीय विश्वविद्यालय संघ) द्वारा 10+2 के समकक्ष माना जाता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) जल्द ही स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS 2025) का दूसरा चरण शुरू करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक CSAS चरण-1 के तहत पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें जल्दी से पंजीकरण कराने की सलाह दी जाती है। CSAS चरण-2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि केवल एक सप्ताह हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करनी होगी। DU में सत्र 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा।
आवश्यक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी बोर्ड/विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसे AIU (एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज) द्वारा 10+2 के समकक्ष माना जाता है। साथ ही, DU में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को CUET UG 2025 में उन्हीं विषयों में शामिल होना जरूरी है, जिन्हें उसने 12वीं में पढ़ा और पास किया है।
एक ही बार आवेदन करने की अनुमति दी जाती है, इसलिए जानकारी ध्यान से भरें।
जिन छात्रों ने CUET 2025 दिया है, वे जल्द ही CSAS फेज 2 में कॉलेज और कोर्स वरीयताएं दर्ज कर सकेंगे।
प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी हर अपडेट के लिए DU की आधिकारिक वेबसाइट और ईमेल नोटिफिकेशन पर नजर रखें।
आवेदन शुल्क के विवरण के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण शुरू होने के बाद अपडेट के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की वेबसाइट की जांच करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए, नियमित रूप से डीयू की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back