दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB प्रोग्राम के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, छात्र अब 16 जुलाई से एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। DU 16 जुलाई को पहली अलॉटमेंट सीट जारी करेगा, जिसके तहत उम्मीदवारों को 16 से 18 जुलाई के बीच सीट स्वीकार करनी होगी।
लॉ के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB प्रोग्राम के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। यह दाखिला शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में दाखिले के लिए वर्ष 2025 में प्राप्त क्लैट स्कोर के आधार पर किया जाएगा। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा पहली अलॉटमेंट सीट 16 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके तहत छात्रों को 16 जुलाई से 18 जुलाई के बीच अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद 16 से 19 जुलाई के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंत में, उम्मीदवार 20 जुलाई शाम 4.59 बजे तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कुल तीन आवंटन सूचियाँ जारी करेगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही, प्रवेश के लिए CLAT स्कोर कार्ड 2025, कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और अन्य निर्धारित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए, आप आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जा सकते हैं।
|
चरण |
तिथि / अवधि |
|
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आरंभ |
12 जुलाई, 2025 |
|
एप्लीकेशन करेक्शन की अंतिम तिथि |
13 जुलाई, 2025 |
|
पहली सीट अलॉटमेंट (Round 1) |
|
|
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी |
16 जुलाई, 2025 |
|
सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि |
16 से 18 जुलाई, 2025 |
|
दस्तावेज सत्यापन की तिथि |
16 से 19 जुलाई, 2025 |
|
दूसरी सीट अलॉटमेंट (Round 2) |
|
|
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी |
22 जुलाई, 2025 |
|
सीट स्वीकार करने की तिथि |
22 से 23 जुलाई, 2025 |
|
दस्तावेज सत्यापन की तिथि |
22 से 24 जुलाई, 2025 |
|
फीस जमा करने की अंतिम तिथि |
25 जुलाई, 2025 |
|
तीसरी सीट अलॉटमेंट (Round 3) |
|
|
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी |
27 जुलाई, 2025 |
|
सीट स्वीकार करने की तिथि |
27 से 28 जुलाई, 2025 |
|
दस्तावेज सत्यापन की तिथि |
27 से 29 जुलाई, 2025 |
|
फीस जमा करने की अंतिम तिथि |
30 जुलाई, 2025 |
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back