DU SOL PG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी प्रवेश सीयूईटी स्कोर और मेरिट के आधार पर होंगे। पंजीकरण 16 जून से शुरू होगा और 10 जुलाई तक चलेगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों (PG) में प्रवेश CUET स्कोर और मेरिट के आधार पर होगा। सीयूईटी स्कोर को वरीयता दी जाएगी और उसके बाद मेरिट के आधार पर सीटें भरी जाएंगी।
ऐसा तभी होगा जब किसी अभ्यर्थी ने CUET 2025 नहीं दिया हो। फिर सीटें मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। एसओएल ने पिछले साल की तरह इस साल भी वही व्यवस्था रखने का फैसला किया है। पहले एसओएल इस साल सिर्फ मेरिट के आधार पर दाखिले करने की योजना बना रहा था। इस पर आम सहमति न बन पाने के कारण पिछले साल की व्यवस्था के आधार पर ही दाखिले करने का फैसला किया गया है।
SOL निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस बार प्रयास था कि मेरिट के आधार पर दाखिले किए जाएं, लेकिन इस पर निर्णय नहीं हो सका। ऐसे में पिछले साल की तरह इस बार भी CUET स्कोर और मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। इसके लिए 16 जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एसओएल से पीजी करने के इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक पंजीकरण करा सकते हैं। अगर अचानक व्यवस्था बदली जाती तो अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती थी। ऐसे में पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
एमचीए, बीलिब, एमलिब में दाखिले केवल मेरिट से होंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी 16 जून से शुरू हो रही है। वर्ष 2023-24 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। जबकि इससे पहले डीयू द्वारा आयोजित दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ऐसा होता था। पिछले साल ही एसओएल ने CUET स्कोर के आधार पर पीजी में दाखिले शुरू किए हैं।
SOL पांच स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करता है - मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), मास्टर ऑफ आर्ट्स (हिंदी), मास्टर ऑफ आर्ट्स (इतिहास), मास्टर ऑफ आर्ट्स (राजनीति विज्ञान), मास्टर ऑफ आर्ट्स (संस्कृत), मास्टर ऑफ कॉमर्स (एम.कॉम)।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back