DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेजों में कम CUET स्कोर के बावजूद भी छात्र सीटें पा सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने स्पोर्ट्स और ECA कोटे के तहत आवेदन करने का मौका दिया है। इसके लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे और सर्टिफिकेट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए डीयू में 71,624 सीटों पर दाखिले सिर्फ कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के अंकों के आधार पर होंगे। इनके अलावा डीयू में बड़ी संख्या में सुपरन्यूमेरी सीटें भी हैं जिन पर दाखिले होंगे। ऐसे में जो छात्र खेल, नृत्य और संगीत जैसे हुनर में माहिर हैं, उनके पास CUET 2025 में कम अंक आने पर भी डीयू में सीट पाने का शानदार मौका है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों को खेल और पाठ्येतर कोटे के तहत दाखिला लेने का मौका दिया है। इस कोटे के लिए पंजीकरण के पहले चरण में आवेदन करना होगा, जिसमें सर्टिफिकेट और ट्रायल के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
यूनिवर्सिटी ऐसी 5% सीटों पर एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज (ECA) और स्पोर्ट्स कोटा (स्पोर्ट्स कोटा DU एडमिशन 2025) के आधार पर दाखिला देती है। इसका मतलब यह है कि अगर आपका CUET में स्कोर कम है, लेकिन आपने स्कूल में स्पोर्ट्स या को-करिकुलर एक्टिविटीज में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो आपको टॉप कॉलेजों में अपने पसंदीदा कोर्स में सीट मिल सकती है। इन दोनों कोटा के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करने का मौका रजिस्ट्रेशन के पहले चरण में मिलेगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।
DU ने 17 जून से एडमिशन प्रक्रिया का पहला चरण शुरू किया था। छात्रों को CUET UG एप्लीकेशन नंबर डालकर डीयू कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) फॉर्म भरना होगा, जिसमें admission.uod.ac.in पर स्पोर्ट्स और ईसीए दोनों कोटे की सीटों के लिए आवेदन किया जा सकता है। अभी रजिस्ट्रेशन का पहला चरण चल रहा है और इस दौरान दोनों के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं।
Delhi University के डीन एडमिशन प्रोफेसर हनीत गांधी कहते हैं, "सीयूईटी यूजी रिजल्ट के बाद दूसरे चरण में जब कॉलेज और कोर्स चुनने की विंडो खुलेगी, तो यह मौका नहीं मिलेगा। इसलिए छात्र अभी सर्टिफिकेट अपलोड कर दें और अभी सेक्शन भर दें। इसके बाद डीयू के 69 कॉलेजों में 79 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी।"
दोनों श्रेणियों में ईसीए और खेल के लिए कम से कम 1 प्रतिशत का भुगतान करना आवश्यक होगा। इसके अलावा, किसी भी एक कार्यक्रम में कुल सीटों के 20 प्रतिशत से अधिक सीटें इन पाठ्येतर गतिविधियों और खेल कोटे के लिए नहीं दी जाएंगी।
इन दोनों श्रेणियों में दाखिले स्कूल में खेल और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के ट्रायल और प्रदर्शन प्रमाण-पत्रों के आधार पर किए जाएंगे। जुलाई-अगस्त में ट्रायल होने की उम्मीद है। खेल के लिए 1 मई 2022 से 30 अप्रैल 2025 के बीच जारी पिछले 3 वर्षों के अधिकतम तीन मेरिट/प्रमाण-पत्र और ECA के लिए पिछले 4 वर्षों के अधिकतम 5 स्व-प्रमाणित प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। दोनों के लिए एक कॉमन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
NCC और NSS को छोड़कर दोनों श्रेणियों में ट्रायल अनिवार्य होगा। ईसीए में 14 श्रेणियों में प्रवेश होंगे - क्रिएटिव राइटिंग, डांस, डिबेट, डिजिटल मीडिया, फाइन आर्ट्स, म्यूजिक वोकल, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल इंडियन, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल वेस्टर्न, थिएटर, क्विज, डिविनिटी (सिख अल्पसंख्यक कॉलेजों के लिए), एनसीसी, एनएसएस, योग। CUET स्कोर को 25% वेटेज दिया जाएगा और सर्टिफिकेट और ट्रायल को 75% वेटेज दिया जाएगा।
खेलों में बेसबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, नेटबॉल, सॉफ्टबॉल, वॉलीबॉल, तलवारबाजी, जूडो, स्क्वैश, टीटी, ताइक्वांडो, टेनिस, कुश्ती, तीरंदाजी, शतरंज, गोताखोरी, जिम्नास्टिक, शूटिंग, तैराकी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स सहित 27 श्रेणियों में प्रवेश दिए जाएंगे। 50% वेटेज CUET 2025 स्कोर को और 50% वेटेज प्रदर्शन परीक्षण स्कोर (30% प्रमाण पत्र, 20% शारीरिक फिटनेस) को दिया जाएगा।
इनके अलावा कुछ और सुपरन्यूमरेरी कोटा -बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले व्यक्ति (PWBD), सशस्त्र बलों के कर्मियों के बच्चे/विधवाएं (CW), कश्मीरी प्रवासी (KM), जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स के लिए प्रधानमंत्री की छात्रवृत्ति योजना (PMSSS), सिक्किम के स्टूडेंट्स, सिंगल गर्ल चाइल्ड और अनाथ स्टूडेंट्स के लिए कोटा शामिल है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back