आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, GATE 2025 परीक्षा का परिणाम 19 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद, स्कोर कार्ड 28 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा। स्कोर कार्ड उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मई 2025 तक उपलब्ध रहेगा। परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देख सकते हैं।
IIT रुड़की द्वारा Gate 2025 परीक्षा की आंसर-की आज, 26 फरवरी 2025 को जारी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट में यह संभावना जताई जा रही है। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट https://gate2025.iitr.ac.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी, जिसके बाद वे एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT रुड़की) द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 1, 2, 5 और 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी। अब अभ्यर्थियों को प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म हो सकता है। संस्थान द्वारा आंसर-की के साथ ही परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी तय तिथि के अंदर अपनी चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं। पंजीकृत चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञ पैनल द्वारा की जाएगी और फिर इसी आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाएंगे।
वर्ष 2024 में GATE परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी 19 फरवरी, 2025 को जारी की गई थी। वर्ष 2023 में यह परीक्षा 4, 5, 11 और 12 को आयोजित की गई थी और उत्तर कुंजी 21 फरवरी को जारी की जाएगी।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर GATE परीक्षा आंसर की लिंक पर क्लिक करें। यहां अपनी एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। अब आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी। आंसर की चेक करें और आपत्ति दर्ज करें। फीस का भुगतान करें। साथ ही आगे के इस्तेमाल के लिए हार्ड कॉपी डाउनलोड करके रख लें।
GATE परीक्षा 2025 का रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया जाएगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स डालकर इसे चेक कर सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Read More: TS EAMCET 2025 Application Process: Steps to Apply, Fees, and Important Dates
Read More: CUET UG 2025: How to Register, Required Documents & Last Date to Apply
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back