GATE New Official Website 2026: आईआईटी गुवाहाटी द्वारा गेट परीक्षा के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की गई है और इसका लिंक GATE2026.iitg.ac.in भी एक्टिवेट कर दिया गया है। इस वेबसाइट पर छात्रों के लिए पंजीकरण 25 अगस्त से शुरू होगा।
आईआईटी गुवाहाटी द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की गई है। आधिकारिक वेबसाइट का पता https://GATE2026.iitg.ac.in/ है, जिस पर छात्र 25 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। आईआईटी गुवाहाटी द्वारा लॉन्च की गई इस वेबसाइट पर आईआईटी के अंदर एम.टेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए GATE ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंगसिस्टम (GOAPS) के लिए पंजीकरण शुरू होने जा रहा है।
छात्रों को GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट GATE2026.iitg.ac.in पर 25 सितंबर तक आवेदन करना होगा। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा GATE में, उम्मीदवारों का मूल्यांकन विभिन्न स्नातक स्तर के विषयों जैसे इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, मानविकी और वास्तुकला के आधार पर किया जाता है। GATE परीक्षा का कार्यक्रम नीचे देखें।
|
GATE 2026 |
जरूरी डेट |
|
GATE ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) की ओपनिंग डेट |
25 अगस्त, 2025 |
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/एप्लिकेशन प्रोसेस की लास्ट डेट (बिना लेट फीस) |
25 सितंबर, 2025 |
|
विस्तारित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/एप्लिकेशन प्रोसेस लास्ट डेट (लेट फीस के साथ) |
6 अक्टूबर, 2025 |
|
GATE एग्जाम 2025 की डेट्स |
7 फरवरी 8 फरवरी 14 फरवरी 15 फरवरी |
|
GATE 2025 रिजल्ट डेट |
19 मार्च, 2025 |
GATE 2026 के लिए विलंब शुल्क सहित आवेदन 6 अक्टूबर 2025 को समाप्त होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग महिला उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये और विलंब शुल्क सहित 1,500 रुपये होगा। अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 2,000 रुपये और विलंब शुल्क 2,500 रुपये होगा।
कई कॉलेज GATE 2026 स्कोर के आधार पर पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश देते हैं। इसके अलावा, सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों सहित कई कंपनियों में भी गेट स्कोर के आधार पर नौकरी पाने का अवसर मिलता है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back