गेट परीक्षा (GATE 2025) का स्कोर कार्ड 28 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा। स्कोर कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही यह 31 मई 2025 तक ही उपलब्ध रहेगा। अगर अभ्यर्थी तय तिथि के बाद इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT रुड़की) रुड़की ने आज 19 मार्च 2025 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE Result 2025) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट https://gate2025.iitr.ac.in पर जारी किए गए हैं। परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही, भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर भी रख सकते हैं।
आईआईटी रुड़की द्वारा GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा 30 पेपरों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद 27 फरवरी, 2025 को आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 27 फरवरी से 1 मार्च, 2025 तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब परीक्षा परिणाम आज 19 मार्च, 2025 को घोषित किए जा सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार 28 मार्च, 2025 से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
GATE परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें
GATE 2025 स्कोर का उपयोग करके उम्मीदवार आईआईटी, आईआईएससी, एनआईटी में पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा ओएनजीसी, आईओसीएल, भेल, एनटीपीसी, कोल इंडिया लिमिटेड, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल), नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को), नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) जैसे पीएसयू में समय-समय पर आने वाली नौकरियों में भी इस स्कोर की आवश्यकता होती है। इसके अलावा परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Click here for More About GATE 2025
Read More: NIFT 2025 Result Date Announced – Download Final Answer Key PDF
Read More: JEE Main 2025 Session 2 City Intimation Slip Live – Download Link & Updates
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back