HSSC CET 2025 Apply Online: हरियाणा CET रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। खुद HSSC चेयरमैन ने यह अपडेट दिया है। ऐसे में आप अभी भी CET परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
हरियाणा CET 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 जून तक आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET 2025 की आखिरी तारीख दो दिन आगे बढ़ा दी है। जी हां… अब अभ्यर्थी CET 2025 परीक्षा के लिए 14 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
CET आवेदन 2025 पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in का लिंक अभी खुला रहेगा। आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क अब 16 जून तक भरा जा सकेगा। यह अपडेट खुद HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी है।
CET लास्ट डेट आगे बढ़ाने ने जानकारी देते हुए चेयरमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि यह फैसला आयोग ने अभ्यर्थियों के हित और उनके उत्साह को देखते हुए लिया है। अभ्यर्थी 14 जून रात 11.59 मिनट कर फॉर्म भर सकते हैं। इस सूचना के साथ एक नोट भी शेयर किया गया है। जिसमें उम्मीदवारों को आगाह किया गया है कि वे समय से पूर्व से अपना CET 2025 रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें, आगे किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।
हरियाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन करते हुए यह ध्यान रखें कि आप सही पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। CET के नाम पर कई फर्जी पोर्टल चल रहे हैं। अगर आप उन पर फॉर्म भरते हैं तो न सिर्फ आवेदन शुल्क का नुकसान होगा बल्कि CET परीक्षा में बैठने का मौका भी खो देंगे। ऐसे में अपना फॉर्म उस पोर्टल पर सबमिट करें जिसके आखिर में GOV.IN लिखा हो।
वहीं अगर कैंडिडेट्स को HSSC CET फॉर्म के लिए अपने डोमिसाइल सर्टिफिकेट की चिंता है तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि किसी भी तारीख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट मान्य होगा। आप इसे बेझिझक अपने फॉर्म में अपलोड कर सकते हैं। हरियाणा CET से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स HSSC की ऑफिशल वेबसाइट और Navbharattimes.com के एजुकेशन पेज पर जा सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back