Haryana CET 2025 का नोटिफिकेशन जारी। अभ्यर्थी ध्यान दें, इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी आयु सीमा समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लेख में आगे पढ़ें।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का नोटिफिकेशन 27 मई 2025 को जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार इसके लिए कल से वेबसाइट hssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा CTET 2025 का आयोजन ग्रुप सी और ग्रुप डी के विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 28 मई से 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र से संबंधित हर उम्मीदवार आगे के लेख में देख सकते हैं।
जो उम्मीदवार Haryana CET परीक्षा 2025 में शामिल होना चाहते है, वे नीचे टेबल दिए गए नोटिफिकेशन को भी ध्यान से जरूर देखें:
|
संगठन |
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) |
|
पद का नाम |
ग्रुप सी और ग्रुप डी |
|
विज्ञापन |
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) |
|
नोटिफिकेशन की डेट |
27 मई, 2025 |
|
पोस्ट कैटेगिरी |
HSSC CET हरियाणा नोटिफिकेशन 2025 |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
hssc.gov.in |
ग्रुप सी पद पर निर्धारित परीक्षा के लिए 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी कर्मियों को इसे पूरा करना अनिवार्य है। बेरोजगारों की सुविधा के लिए हमने नीचे टेबल भी शेयर की है:
|
पोस्ट का नाम |
शैक्षणिक योग्यता |
|
ग्रुप सी पोस्ट |
12वीं पास, ग्रेजुएट |
|
ग्रुप डी पोस्ट |
10वीं पास |
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए आवेदकों को आयु सीमा पूरी करनी अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए 18 से 42 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे 28 मई से 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद 14 जून 2025 तक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
जो लोग कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 14 जून 2025 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आवेदन प्रक्रिया एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए लागू है। बेरोजगारों की सुविधा के लिए हमने नीचे दी गई तालिका में आवेदन शुल्क के बारे में जानकारी साझा की है:
|
कैटेगरी |
आवेदन शुल्क |
|
जनरल, OBC और EWS |
500 रुपये |
|
SC/ ST/ PWD |
नि:शुल्क |
|
आवेदन शुल्क मोड |
ऑनलाइन मोड |
जो लोग Haryana CET परीक्षा 2025 के लिए नामांकन करना चाहते हैं, वे वेबसाइट पर दिए गए नामों के तहत दिए गए चरणों का पालन करके अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर OTP डालें।
स्टेप 3: अपना विवरण दर्ज करें, मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो और हस्ताक्षर करें।
स्टेप 4: अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5: फॉर्म पूरा भरने पर सब्मिट करें।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back