HBSE Compartment Admit Card 2025: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू होंगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने पूरक परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचें तथा अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र लेकर आएं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
|
परीक्षा स्तर |
परीक्षा तिथि |
कुल विद्यार्थी |
लड़के |
लड़कियां |
|
सीनियर सेकेंडरी (12वीं) |
4 जुलाई 2025 |
16,842 |
10,403 |
6,439 |
|
सेकेंडरी (10वीं) |
5 से 14 जुलाई 2025 |
10,794 |
6,750 |
4,044 |
इस साल हरियाणा में 65 परीक्षा केंद्रों पर करीब 27,600 विद्यार्थी पूरक परीक्षा देंगे। इनमें से कक्षा 12वीं (वरिष्ठ माध्यमिक) की परीक्षा एक दिन के लिए 4 जुलाई को होगी, जबकि कक्षा 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षा 5 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक चलेगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
इस साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 92.49% छात्र पास हुए हैं। 94.06% के साथ लड़कियां आगे रहीं, जबकि 91.07% लड़के सफल हुए। वहीं कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 85.66% छात्र सफल हुए। स्ट्रीम-वाइज नतीजों की बात करें तो कॉमर्स में 92.20%, आर्ट्स में 85.31% और साइंस में 83.05% छात्र पास हुए। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी, जहां 89.41% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.86% रहा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back