हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की पर आपत्तियाँ 28 जुलाई शाम 5 बजे तक ही स्वीकार की जाएँगी। पूरी जानकारी यहाँ देखें।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET 2025) परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने HP TET 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की की मदद से अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। HP TET 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।
HP TET 2025 परीक्षा आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Download HP TET Provisional Answer 2025 Here
HP TET 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। ऐसे में अगर अभ्यर्थी किसी प्रश्न के उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे 28 जुलाई शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें, प्रोविजनल आंसर-की को लेकर अभ्यर्थी तीन तरह से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पहला, अभ्यर्थी आधिकारिक ईमेल आईडी hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर ईमेल भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दूसरा, कार्यालय में ऑफलाइन मोड में आपत्ति दर्ज कराकर और तीसरा, अभ्यर्थी डाक के माध्यम से भेजकर भी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें, किसी भी रूप में आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित प्रश्न से संबंधित साक्ष्य या वैध दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back