हरियाणा मई/जून 2025 सत्र की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hsbte.org.in या इस पृष्ठ पर दिए गए लिंक से परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी को केवल अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HSBTE) डिप्लोमा मई/जून 2025 सत्र की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र HSBTE की आधिकारिक वेबसाइट hsbte.org.in पर जाकर तुरंत परिणाम देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए, इस पेज पर रिजल्ट (HSBTE Result 2025) का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिस पर क्लिक करके आप सीधे रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी छात्रों को बता दें कि HSBTE द्वारा फार्मेसी कोर्स रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है। फार्मेसी छात्रों का रिजल्ट जल्द ही अलग से जारी किया जाएगा।
HSBTE Diploma Result 2025 Link Here
हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने मई-जून माह में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षाएँ दो पालियों में आयोजित की गईं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। इसके अलावा, फ़ोन- 0172- 2993512 पर संपर्क करके या webenquiry@hsbte.in पर ईमेल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back