ICSI CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर लॉग इन करना होगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी जैसे जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार प्रिंटआउट ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने हाल ही में CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2024 परीक्षा के परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा की थी। अब ICSI द्वारा जारी सूचना के अनुसार CA प्रोफेशनल दिसंबर परीक्षा का परिणाम आज 25 फरवरी 2025 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
ICSI CS प्रोफेशनल परीक्षा (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) का परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। ICSI CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।
ICSI CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, अभ्यर्थी का पंजीकरण नंबर, परीक्षा का नाम, योग्यता स्थिति, विषय का नाम और संबंधित अंक आदि जैसे विवरण शामिल होंगे।
ICSI CS के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ICSI CS प्रोफेशनल रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को रिजल्ट घोषित होने के तीस दिनों के भीतर इसकी भौतिक प्रति प्राप्त नहीं होती है, तो उम्मीदवार अपने विवरण के साथ संस्थान से Exam@icsi.edu पर संपर्क कर सकते हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और सिलेबस 22) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम सिलेबस (2022) के लिए परीक्षा 1 से 10 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
आपको बता दें कि आईICSI CSआई ने ICSI CS दिसंबर 2024 परीक्षा 21 से 30 दिसंबर तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की थी। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाना चाहिए। इसके अलावा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही आने की उम्मीद है। उम्मीद है कि रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाना होगा।
Read More: IISER Admission 2025: Registration Starts March 5 – Apply Online, Check Details
Read More: CUET UG 2025: How to Register, Required Documents & Last Date to Apply
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back