इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो आप आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ICSI CSEET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी CSEET यूनिक आईडी और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET 2025) परीक्षा शनिवार, 5 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से चार सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में बिजनेस कम्युनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग, इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एनवायरनमेंट और करंट अफेयर्स और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 200 अंकों के 140 प्रश्न होंगे।
कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा, CSEET परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
ICSI CSEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। साथ ही एडमिट कार्ड में अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर, एडमिशन नंबर, परीक्षा की तारीख और समय आदि की अच्छे से जांच कर लें, ताकि अंतिम समय में आपको कोई परेशानी न हो।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने उम्मीदवारों के लिए नवंबर 2025 सत्र के लिए ICSI CSEET रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, नवंबर सत्र की परीक्षा 08 नवंबर, 2025 को आयोजित कराई जाएगी।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back