IGNOU ने दिसंबर सत्रांत परीक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक छात्र बिना विलंब शुल्क के 6 अक्टूबर तक और विलंब शुल्क देकर 7 से 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाएँ 1 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएँगी।
IGNOU से पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक ज़रूरी अपडेट है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर 2025 की टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो गई है। ऐसे में जो छात्र दिसंबर टीईई परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे समर्थ पोर्टल exam.ignou.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन मोड से फॉर्म भर सकते हैं।
बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद छात्र विलंब शुल्क के भुगतान के साथ 7 से 20 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।
IGNOU TEE 2025 आवेदन के साथ प्रति कोर्स 200 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ आवेदन करते हैं, तो उन्हें प्रति कोर्स 200 रुपये के साथ 1100 रुपये विलंब शुल्क भी देना होगा। थ्योरी कोर्स के अलावा, प्रैक्टिकल फीस और प्रोजेक्ट फीस भी देनी होगी, जिसकी फीस इस प्रकार है-
प्रैक्टिकल फीस
प्रोजेक्ट फीस
IGNOU TEE Dec 2025 Online Form Here
IGNOU ने दिसंबर में होने वाली टर्म एंड परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी है। टाइम टेबल के अनुसार, IGNOU टीईई दिसंबर 2025 परीक्षा 1 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। IGNOU द्वारा परीक्षाएँ दो पालियों में आयोजित की जाएँगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back