इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने टर्म एंड परीक्षा जून रिजल्ट (IGNOU TEE June 2025 Result Link) का लिंक एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार जून सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके तुरंत रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा टर्म एंड परीक्षा IGNOU TET जून 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो छात्र जून सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट termendresult.ignou.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए सीधे लिंक से तुरंत परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को नामांकन संख्या दर्ज करनी होगी।
इग्नू द्वारा टर्म एंड एग्जामिनेशन जून 2025 सत्र की परीक्षाएं 12 जून से 19 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थीं। अब IGNOU TET जून 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी चेक कर सकते हैं।
IGNOU TEE June 2025 Result Link Here
सत्रांत परीक्षा के अलावा, पुनर्मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। ये छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं।
ऐसे छात्र जो IGNOU TEE रिजल्ट देखने के बाद विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उसका पुनर्मूल्यांकन करवा सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन करवाने के लिए उम्मीदवारों को दी गई तिथियों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। उम्मीदवार ध्यान दें कि फॉर्म भरने के साथ ही उन्हें शुल्क भी जमा करना होगा, तभी उनकी कॉपी का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back