जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का स्कोरकार्ड (JEE Advanced 2025 Scorecard) आईआईटी कानपुर द्वारा डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र लॉगिन विवरण दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन ही देखा जा सकता है। इसका परिणाम 2 जून को जारी किया गया था।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT कानपुर) ने आज यानी 17 जुलाई को JEE एडवांस्ड का स्कोरकार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र IIT कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए सीधे लिंक से तुरंत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। आपको बता दें कि JEE एडवांस्ड का रिजल्ट 2 जून को जारी किया गया था।
JEE Advanced 2025 Scorecard Link
आपको बता दें कि आईआईटी कानपुर ने JEE Advanced का रिजल्ट 2 जून 2025 को जारी किया था। इसके बाद 3 से 28 जुलाई 2025 तक छह चरणों में जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई थी। राउंड 1 अलॉटमेंट 14 जून को, राउंड 2 अलॉटमेंट 21 जून को, राउंड 3 अलॉटमेंट 28 जून को, राउंड 4 अलॉटमेंट 4 जुलाई को, राउंड 5 अलॉटमेंट 10 जुलाई को और आखिरी राउंड यानी राउंड 6 (आईआईटी/एनआईटी+ के लिए) 16 जुलाई को आयोजित किया गया था।
JEE Advanced परीक्षा में रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 1 और सक्षम जिंदल ने देशभर में AIR 2 हासिल की। सक्षम ने जेईई मेन 2025 में भी 100 पर्सेंटाइल हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की। सक्षम मूल रूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं, लेकिन वे 2 साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहे थे। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच +91-512-6792600 पर फ़ोन कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back