JEE Advanced परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। स्टूडेंट्स तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें की परीक्षा का आयोजन 18 मई को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 एवं दूसरी शिफ्ट अपरान्ह 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी।
JEE Advanced 2025 प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड 12 मई को सुबह 10 बजे डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT कानपुर) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा दिए गए हैं। JEE Advanced 2025 एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने के बाद अब उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
संस्थान द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा रविवार, 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3 घंटे की 2 शिफ्ट में आयोजित की जाती है। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड (JEE Advanced एडमिट कार्ड 2025) डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced Admit Card 2025 Direct Link
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र की प्रति के साथ वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, स्कूल/ कॉलेज आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से एक) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
JEE Advanced परीक्षा के दिन अभ्यर्थी अपने साथ स्मार्ट या डिजिटल वॉच, पेजर, मोबाइल फोन, लॉग टेबल, ब्लूटूथ डिवाइस, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, पर्स और हैंडबैग जैसी वस्तुएं लेकर न जाएं। इन चीजों के पाए जाने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back