झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं। परीक्षा में कुल 777500 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 421678 कक्षा 10 और 344822 कक्षा 12 में शामिल हुए थे। अब छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है, जो इसी महीने पूरा हो सकता है।
झारखंड बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं जो इसी महीने पूरा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा मैट्रिक रिजल्ट (JAC 10th Result 2025 Date) अप्रैल के तीसरे सप्ताह में और इंटरमीडिएट रिजल्ट (JAC 12th Result 2025 Date) अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
दोनों कक्षाओं के नतीजे JAC बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे। इसके बाद रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र इनमें से किसी भी साइट का इस्तेमाल कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इस साल झारखंड बोर्ड से 777500 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 4,21,678 छात्र 10वीं में और 3,44,822 छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।
आपको बता दें कि पिछले साल झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित किया था जबकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किया गया था। 10वीं में 90.39 फीसदी छात्र पास हुए थे। इसके अलावा 12वीं में 85.48 फीसदी छात्र पास हुए थे।
Read More: CBSE Class 12 Previous Year Question Papers (2024-2020) – Download PDFs
Read More: CBSE Board Exam 2025: Check Important Questions For Chemistry
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back