JoSAA 2025 Seat Allotment: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण ने JoSAA काउंसलिंग राउंड 4 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकेंगे।
जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने JoSAA 2025 काउंसलिंग के चौथे राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है, वे 9 जुलाई 2025 तक सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान कर सकते हैं और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
राउंड 4 में चयनित उम्मीदवारों को 9 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी, अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फीस का भुगतान करना होगा। साथ ही, फीस भुगतान या दस्तावेज सत्यापन से संबंधित किसी भी समस्या को 10 जुलाई शाम 5 बजे तक ठीक करना होगा।
|
आयोजन |
तारीख |
समय |
|
ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड |
6 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक |
शाम 5 बजे तक |
|
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
9 जुलाई 2025 |
शाम 5 बजे तक |
|
शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं को हल करने या प्रश्नों का उत्तर देने की अंतिम तिथि |
10 जुलाई 2025 |
शाम 5 बजे तक |
|
सीट आवंटन प्रक्रिया से हटना या बाहर निकलना |
7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक |
सायं 5 बजे (आरंभ एवं समाप्ति) |
|
वापसी संबंधी प्रश्न का उत्तर देने की अंतिम तिथि |
10 जुलाई, 2025 |
शाम 5 बजे तक |
उम्मीदवारों को जोसा काउंसलिंग राउंड 4 के लिए यहां बताए आवश्यक दस्तावेजों को साथ रखना चाहिए:
JOSAA सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 30,000 रुपये की आवश्यक सीट स्वीकृति फीस का भुगतान करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। ऑनलाइन रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 9 जुलाई निर्धारित की गई है।
JEE के माध्यम से प्रवेश देने वाले आईआईटी (IIT), आईआईआईटी (IIIT), एनआईटीएस (NITs) और अन्य प्रतिभागी कॉलेजों की संख्या इस प्रकार है।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back