LNMU द्वारा चार वर्षीय पाठ्यक्रम बीए बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए LNMU UG पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची डाउनलोड करने का तरीका नीचे दिया गया है। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट सूची में शामिल है, वे अब बीए बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए पूरी तरह से पात्र हैं।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। दरअसल, LNMU ने शैक्षणिक वर्ष 2025-29 में BA, BSc और B.Com चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए यह सूची जारी की है। अगर आपने भी UG कोर्स 2025 में प्रवेश के लिए आवेदन किया था तो आप LNMU की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं। मेरिट सूची के तहत छात्र अब BA, BSc और B.Com चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
LNMU द्वारा जारी यूजी की पहली मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए छात्रों को चरणों का पालन करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में है। अब वे निर्धारित दस्तावेज और एडमिशन फीस लेकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं है, वे निराश न हों। यूनिवर्सिटी की ओर से जल्द ही LNMU दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी, आप उसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back