एमपी बोर्ड की ओर से 10th एवं 12th बोर्ड एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा। एग्जाम संपन्न होने के के बाद शिक्षकों द्वारा कॉपियों की जांच की जाएगी जिसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गयीं हैं। नए नियमों के मुताबिक टीचर एक दिन में केवल 45 कॉपियों की जांच ही कर सकेंगे। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।
MP बोर्ड कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चलेंगी. परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच की जाएगी, जिसके लिए दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं.
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में एक शिक्षक एक दिन में अधिकतम 45 कॉपियां ही जांच सकेगा। शुरुआत में उन्हें 30 कॉपियां जांचने के लिए दी जाएंगी। अगर वे इन्हें जांच लेते हैं तो 15 और कॉपियां दी जा सकती हैं। इसके बाद उन्हें कोई कॉपी जांचने के लिए नहीं दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं की कॉपियों की जांच के लिए 15 रुपए प्रति कॉपी और 12वीं की कॉपियों की जांच के लिए 16 रुपए का भुगतान करेगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
कॉपियों की संख्या के निर्धारण के साथ ही बोर्ड द्वारा सभी शिक्षकों को निर्देश भी जारी किये गये हैं, जो इस प्रकार हैं-
छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन 4 चरणों में किया जाएगा। अगर कोई छात्र पहले तीन चरण पास कर लेता है, तो उसके केवल एक चरण के अंक काटे जाएंगे। छात्रों को हर चरण के लिए अंक भी दिए जाएंगे।
बोर्ड परीक्षाओं में मूल्यांकन केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनसे निगरानी की जाएगी। इसके अलावा करीब 200 संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back