MP Board ने 10वीं-12वीं परीक्षाओं की समय सारणी में बदलाव किया है। विज्ञान और कुछ अन्य विषयों की परीक्षाओं की तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं।
मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि MP बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि यानी टाइम टेबल में बदलाव किया है। अब 19 मार्च को होने वाली दोनों परीक्षाएं 21 मार्च को होंगी। इस बदलाव में 10वीं के विज्ञान विषय के पेपर के साथ-साथ 12वीं के NSQF (नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) और फिजिकल एजुकेशन के पेपर भी शामिल हैं। MP बोर्ड ने अपना संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है जिसमें इन बदलावों की पुष्टि की गई है। छात्रों को अब इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिलेगा।
दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने होली के त्यौहार के चलते कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बोर्ड ने टाइम टेबल को आगे बढ़ाते हुए रंग पंचमी के दिन का पेपर बदल दिया है। अब पेपर 19 मार्च की जगह 21 मार्च को होगा। कक्षा 10वीं के विज्ञान विषय और कक्षा 12वीं के एनएसक्यूएफ विषय और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा तिथियां अब 19 मार्च की जगह 21 मार्च को होंगी।
पहले जारी टाइम टेबल के अनुसार MP Board 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा 19 मार्च को होनी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। नए समय के अनुसार MP Board 10वीं 2025 की विज्ञान विषय की परीक्षा 21 मार्च 2025 को होगी।
डाउनलोड MPBSE 10वीं की परीक्षा डेटशीट
इसी तरह 19 मार्च को होने वाली MP Board 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। अब 19 मार्च को होने वाली परीक्षा 21 मार्च को होगी। आपको बता दें कि पहले 12वीं की फिजिकल एजुकेशन और नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषयों की परीक्षा 19 मार्च 2025 को होनी थी।
डाउनलोड MPBSE 12वीं की परीक्षा डेटशीट
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सभी परीक्षा का समय पर सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। छात्रों को सभी दिनों में सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल के गेट सुबह 8.45 बजे बंद हो जाएंगे। उम्मीदवारों को सुबह 8:50 बजे उत्तर पुस्तिकाएं और 8:55 बजे प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
दरअसल, होलिका दहन 13 मार्च 2025 को है। इसके बाद रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को खेला जाएगा, जबकि रंगपंचमी 19 मार्च को है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रंगपंचमी का त्योहार होली की तरह ही मनाया जाता है। वहीं, इस दिन प्रदेश के कई जिलों में स्थानीय अवकाश भी रहता है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: CGSOS Open School 10 & 12 Time Table 2025 Out: Check Important Dates & Timings
Read More: GATE 2025: Exam Centers Moved from Prayagraj to Lucknow Due to Mahakumbh
Read More: CUET UG 2025 Notification Expected Soon: Check Details Here
Read More: NIFT 2025 Admit Card & City Intimation Slip: Get Details Here
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back