MP NEET UG काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम आज यानी 18 अगस्त को जारी किया जाएगा। जिन छात्रों को पहले राउंड में सीटें आवंटित होंगी, उन्हें 19 से 23 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इन तिथियों पर छात्र कॉलेज जाकर दूसरे राउंड के लिए अपनी सीट अपग्रेड भी कर सकेंगे।
MP NEET UG Counselling
निदेशालय चिकित्सा शिक्षा (DME), मध्य प्रदेश आज यानी 18 अगस्त को MBBS/BDS प्रवेश के लिए
राउंड 1 NEET UG आवंटन सूची जारी करेगा। पहला आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसके बाद, सभी छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देखकर सीट की स्थिति जान सकेंगे।
इन डेट्स में रिपोर्ट कर लेना होगा एडमिशन
पहले चरण की सूची में स्थान पाने वाले छात्रों को 19 अगस्त से 23 अगस्त तक आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और दाखिला लेना होगा। ध्यान रहे कि रिपोर्टिंग के समय वे अपने साथ सभी ज़रूरी दस्तावेज़ ज़रूर लेकर जाएँ क्योंकि संस्थान में आपके दस्तावेज़ों का सत्यापन भी किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की तिथि: 18 अगस्त 2025
- कॉलेज/ संस्थान में रिपोर्टिंग/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तिथि: 19 से 23 अगस्त 2025
- कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ एडमिशन कैंसल करने की तिथि: 19 से 24 अगस्त 2025
- प्रवेश के समय 2nd राउंड के लिए सीट अपग्रेड करने की डेट: 19 से 23 अगस्त 2025

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- MP NEET UG Counselling 2025 राउंड 1 आवंटन परिणाम देखने के लिए, सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको आवंटन सूची पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप सूची में अपना नाम देख सकते हैं और देख सकते हैं कि आपको कौन सा कॉलेज आवंटित किया गया है।
- आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इस सूची को सेव भी कर सकेंगे।
दूसरे राउंड के लिए जल्द जारी होगा काउंसिलिंग शेड्यूल
पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया और सीट अपग्रेडेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। NEET राउंड 2 काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।