मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। सीएम मोहन यादव ने हाल ही में बोर्ड अधिकारियों के साथ रिजल्ट को लेकर बैठक की है। बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन कर रहा है जो अपने अंतिम चरण में है। इसके बाद रिजल्ट तैयार कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिसमें उन्होंने मई 2025 के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड मई के पहले सप्ताह में दोनों कक्षाओं का रिजल्ट (MP Board 10th 12th Result 2025) घोषित कर देगा।
बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mponline.gov.in पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा। छात्र इनमें से किसी भी साइट का इस्तेमाल कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के स्टेप इस प्रकार हैं-
इस बार दोनों कक्षाओं को मिलाकर 16,60,252 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 7,06,475 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 953777 विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए। अब बोर्ड इन सभी की कॉपियां जांच रहा है। मूल्यांकन कार्य इसी सप्ताह पूरा होने की उम्मीद है। मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में 10 दिन का समय लगेगा। ऐसे में अब रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
इस बार MP Board का रिजल्ट पिछले सालों से बेहतर रहने की उम्मीद है। पिछले साल 2024 में 58.10%, 2023 में 55.10%, 2022 में 59.44%, 2021 में 100% और 2020 में 68.81% रिजल्ट रहा था।
Read More: CUET UG 2025 Exam Timetable Live – Check Subject-Wise Dates & Shifts
Read More: NIMCET 2025 Application Form Soon – Check Date, Fee & Registration Steps
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back