मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा मई के पहले सप्ताह में MP बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड द्वारा जल्द ही रिजल्ट के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। आपको बता दें कि इस साल 12वीं कक्षा में 706475 छात्र और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 953777 छात्र शामिल हुए थे।
मध्य प्रदेश बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिसमें उन्होंने मई 2025 के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। रिजल्ट से पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) तारीख और समय का विस्तृत नोटिफिकेशन साझा करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MPBSE कभी भी नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
एमपीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की थी। दोनों कक्षाओं में कुल 16,60,252 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 7,06,475 छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 953777 छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए।
छात्रों और उनके अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड द्वारा शिक्षा मंत्री, बोर्ड सचिव और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mponline.gov.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Read More: KTET 2025 Registration Deadline Extended – Apply Before New Last Date
Read More: CUET PG Answer Key 2025 Live Updates: Response Sheet, Answer Key Release Date
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back