मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड ने रुक जाना नहीं और आ लौट चलें योजना के तहत आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के सभी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड (MPSOS) की 'ओर से रुक जाना नहीं' और 'आ लौट चलें' योजना का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं जून परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया गया है। इन कक्षाओं के सभी छात्र जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ओपन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
MPSOS टाइम टेबल 2025 के अनुसार, 10वीं ओपन स्कूल परीक्षा 2 जून से 14 जून 2025 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं ओपन स्कूल परीक्षा 2 से 20 जून तक आयोजित की गई थी। “रुक जाना नहीं” और “आ लौट चले” परीक्षा 2025 कक्षा 10वीं के लिए 2 से 12 जून तक और कक्षा 12वीं के लिए 2 से 17 जून तक आयोजित की गई थी। हाईस्कूल की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक था, जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक थी।
रुक जाना नहीं योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 10वीं या 12वीं कक्षा की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई एक सरकारी योजना है। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े और उन्हें दोबारा बोर्ड परीक्षा पास करने का एक और मौका दिया जाए।
रुक जाना नहीं आ लौट चलें का परिणाम आसानी से जांचने के लिए, छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back