MCC NEET UG 2025 counselling schedule: मेडिकल कॉलेज में दाखिले की दौड़ 21 जुलाई से शुरू होगी। एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर NEET UG काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग तीन राउंड में होगी।
स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया 21 जुलाई, 2025 से शुरू होगी। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी (NEET UG) के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र NEET UG 2025 परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अब MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।
एमसीसी द्वारा जारी NEET UG कार्यक्रम के अनुसार, काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 21 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू होगा और 28 जुलाई, 2025 दोपहर 12 बजे तक चलेगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई दोपहर 3 बजे है।
|
प्रक्रिया |
तिथि और समय |
|
रजिस्ट्रेशन |
21 से 28 जुलाई (दोपहर 12:00 बजे तक - सर्वर समय अनुसार) |
|
फीस भुगतान |
28 जुलाई (दोपहर 3:00 बजे तक - सर्वर समय अनुसार) |
|
चॉइस फिलिंग |
22 से 28 जुलाई (रात 11:55 बजे तक - सर्वर समय अनुसार) |
|
चॉइस लॉकिंग |
28 जुलाई (शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक - सर्वर समय अनुसार) |
|
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया |
29 से 30 जुलाई |
|
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट |
31 जुलाई |
|
रिपोर्टिंग / ज्वाइनिंग |
1 से 6 अगस्त |
|
संस्थानों द्वारा डेटा वेरिफिकेशन |
7 से 8 अगस्त |
आपको बता दें कि मेडिकल की अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए, एमसीसी और अन्य संस्थान एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग में प्रवेश हेतु काउंसलिंग आयोजित करते हैं। इस वर्ष एमसीसी तीन राउंड में NEET UG 2025 काउंसलिंग आयोजित करेगा, जिसके बाद एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा। अन्य काउंसलिंग राउंड की महत्वपूर्ण तिथियां इस अधिसूचना लिंक पर क्लिक करके देखी जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back