नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 1 मई को जारी किए जाएंगे। सभी छात्र एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे, किसी अन्य तरीके से एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इस वर्ष परीक्षा एक शिफ्ट और एक दिन में आयोजित की जाएगी।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2025) में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों के एडमिट कार्ड 1 मई 2025 को डाउनलोड के लिए जारी कर दिए जाएंगे। NEET UG 2025 एडमिट कार्ड राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही प्राप्त किया जा सकेगा, किसी भी छात्र को ऑफलाइन एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।
इस वर्ष, NEET UG परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा एक दिन और एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 4 मई 2025 को देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
सभी छात्र ध्यान रखें कि परीक्षा के समय एडमिट कार्ड और एक मूल वैध पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आएं, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
NEET UG परीक्षा 2025 में छात्रों से कुल 180 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें से फिजिक्स से 45 प्रश्न, केमिस्ट्री से 25 प्रश्न और बायोलॉजी (जूलॉजी-बॉटनी) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए छात्रों को 180 मिनट का समय दिया जाएगा। यह प्रश्नपत्र कुल 720 अंकों का होगा।
छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे। इस पेपर में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
Read More: KTET 2025 Registration Deadline Extended – Apply Before New Last Date
Read More: NIPER JEE 2025 Registration Started: Know Exam Schedule & How to Apply Online
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back