मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कल यानी 11 अगस्त को NEET UG राउंड-1 का काउंसलिंग रिजल्ट जारी करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा, सफल उम्मीदवारों को 11 से 18 अगस्त के बीच संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा NEET UG राउंड-1 का काउंसलिंग रिजल्ट कल यानी 11 अगस्त को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब कल काउंसलिंग लिस्ट में अपना नाम और साथ ही आवंटित कॉलेज का नाम भी चेक कर सकते हैं। बता दें, पहले NEET UG 2025 राउंड-1 का काउंसलिंग रिजल्ट कल 09 अगस्त 2025 को आना था। लेकिन MCC द्वारा काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया, जिसके तहत अब NEET UG 2025 काउंसलिंग का रिजल्ट कल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार SCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर निर्धारित क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना नाम चेक कर सकते हैं।
कल आधिकारिक रूप से राउंड-1 काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
NEET UG राउंड-1 काउंसलिंग का परिणाम जारी होने के बाद, सफल उम्मीदवारों को 11 से 18 अगस्त 2025 के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपनी सीट स्वीकार करने के लिए संस्थान में उपस्थित होना होगा। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों का नाम पहली सूची में नहीं है, वे राउंड-2 में शामिल हो सकते हैं।
आपको बता दें कि अभ्यर्थियों को कल 09 अगस्त की रात 12 बजे तक NEET UG 2025 चॉइस फिलिंग करने का भी मौका दिया गया था। हालाँकि पहले चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 06 और 07 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव के साथ ही चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई थी।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back