NEET UG रिजल्ट 2025 पास करना MBBS एडमिशन की गारंटी नहीं है। NTA के अनुसार, छात्रों को कई अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी। आवेदन में गलत जानकारी देने पर फॉर्म रद्द हो सकता है और छात्र को भविष्य में परीक्षा में बैठने से भी रोका जा सकता है।
अगर आपको लगता है कि NEET UG 2025 पास करने के बाद आपको MBBS या किसी अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलना तय है, तो यह महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए है। परीक्षा पास करना तो बस एक कदम है, असली मंजिल अभी बाकी है। NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी सूचना पुस्तिका में कुछ बेहद जरूरी बातें साफ-साफ बताई हैं, जिन्हें हर उम्मीदवार को जानना और समझना जरूरी है।
NEET (UG) परीक्षा देने या उत्तीर्ण करने से किसी भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने का अधिकार नहीं मिल जाता। प्रवेश पाने के लिए कई अन्य शर्तें पूरी करनी होती हैं जैसे-
केंद्र और राज्य सरकारों, विश्वविद्यालयों, संस्थानों और मेडिकल/डेंटल/आयुर्वेद/होम्योपैथी कॉलेजों द्वारा तय की गई अन्य शर्तें भी हो सकती हैं। जैसे, गलत जानकारी देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, यानी अगर किसी अभ्यर्थी ने आवेदन में गलत या झूठी जानकारी दी है, तो उसका फॉर्म तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। उसे भविष्य में किसी भी NTA परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। साथ ही, कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
किसी भी अभ्यर्थी की पात्रता तब तक अनंतिम मानी जाएगी जब तक कि वह संबंधित संस्थाओं जैसे एनएमसी, डीसीआई, एनसीआईएसएम, आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित सभी नियमों को पूरा नहीं करता। यदि नियमों को लेकर कोई भ्रम है तो अंतिम निर्णय सरकारी संस्थाओं का होगा। यदि पात्रता, परीक्षा केंद्र, परिणाम या किसी दिशा-निर्देश को लेकर कोई भ्रम है तो मंत्रालयों या NTA का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back