MCC द्वारा राउंड 1 काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम जारी करने के साथ ही आवंटन पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज से परिणाम देख सकते हैं। जिन छात्रों को सीटें आवंटित हुई हैं, वे आज यानी 14 अगस्त को आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करके प्रवेश ले सकते हैं।
मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) द्वारा NEET UG राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से तुरंत रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं, जिसमें छात्रों को उनकी रैंक के अनुसार कौन सा कॉलेज अलॉट किया गया है, इसकी जानकारी साझा की गई है।
MCC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, वे आज यानी 14 अगस्त से आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
अधिसूचना में दी गई जानकारी के अनुसार, छात्रों को कॉलेज में रिपोर्ट करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट से अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर लेना चाहिए। इसके साथ ही, उन्हें इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-
रिपोर्टिंग के दौरान छात्रों को नीट स्कोरकार्ड, नीट परीक्षा प्रवेश पत्र, 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, पहचान प्रमाण (आधार/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट), आठ पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि जमा करने होंगे।
NEET UG 2025 Round-I Provisional Result PDF Link Here
सभी छात्रों को बता दें कि NEET UG 2025 काउंसलिंग कुल 4 चरणों में पूरी की जाएगी। काउंसलिंग का पहला चरण पूरा होने के बाद, आगे के चरणों का शेड्यूल MCC द्वारा जारी किया जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back