नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है और तारीखों की घोषणा कर दी है। दोनों कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी और 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए मार्च/अप्रैल 2025 में आयोजित होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट www.nios.ac.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन जारी की गई है। टाइमटेबल के अनुसार, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
|
डेट |
सीनियर सेकेंडरी |
सेकेंडरी |
|
17 से 20 मार्च 2025 |
गृह विज्ञान (321), जीव विज्ञान (314), भूगोल (316), चित्रकला(332), कम्प्यूटर विज्ञान (330), जनसंचार (335), प्रारंभिक शिशु देखभाल एवं शिक्षा (376) |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (212), गृह विज्ञान (216), कर्नाटक संगीत (243), लोककला (244) |
|
21 से 24 मार्च 2025 |
रसायन विज्ञान (313), भौतिकी (312), पर्यावरण विज्ञान (333), शारीरिक शिक्षा एवं योग (373), डाटा एंट्री ऑपरेशन्स(336), पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (339), नाट्यकला (385) |
चित्रकला (225), गणित (211), हिंदुस्तानी संगीत (242), डाटा एंट्री ऑपरेशन्स (229), नाट्यकला (285) |
|
25 से 28 मार्च 2025 |
गृह व्यवस्था (356), कैटरिंग प्रबंधन (357), खाद्य संसाधन (358), होटल स्वागत कार्यालय संचालन (360), फलों और सब्जियों का संरक्षण (363), वेब डिजाइनिंग और विकास (622) |
कढ़ाई एवं सिलाई (605), पोशाक निर्माण (606), सौंदर्य संवर्द्धन और बालों की देखभाल (612), भारतीय कढ़ाई में प्रमाणपत्र (628), सौंदर्य उपचार (640) |
|
29 मार्च से 1 अप्रैल 2025 |
कम्प्यूटर तथा कार्यालय संचालन (631), डाटा एंट्री कायों में प्रमाणपत्र (632), वेब विकास (660), आई टी असेन्सल्स पीसी हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर (651), सीआरएम डोमेस्टिक वॉयस (661), कम्प्यूटर हार्डवेयर असेंबली एवं रखरखाव (663), योग सहायक (667) |
बालों की देखभाल और स्टाइलिंग (641), हाथ पैरों की देखभाल (642), बेकरी एवं कन्फेक्शनरी (256), बेसिक कम्प्यूटिंग में प्रमाणपत्र (608), डेस्क टॉप पब्लिशिंग में प्रमाणपत्र (सीडीटीपी) (CDTP) (613), योग में प्रमाणपत्र (614), भारतीय सांकेतिक भाषा (230) |
प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.nios.ac.in पर जाकर तुरंत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एनरोलमेंट नंबर डालना होगा।
Read More: IISER Admission 2025: Registration Starts March 5 – Apply Online, Check Details
Read More: CUET UG 2025: How to Register, Required Documents & Last Date to Apply
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back