नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अप्रैल/मई 2025 सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। NIOS सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2025 NIOS की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है। छात्र नामांकन संख्या दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षाएँ 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक आयोजित की गई थीं।
एनआईओएस इंटरमीडिएट अप्रैल/मई 2025 सत्र की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे इसी पेज पर भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके सीधे रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
Download NIOS 12th Result 2025 Link Here
जो छात्र 12वीं कक्षा में फेल हो गए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र अक्टूबर/नवंबर 2025 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करके दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इससे आपका साल बर्बाद होने से बच जाएगा।
अक्टूबर/नवंबर 2025 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जो 23 जून तक जारी रहेगी. इसके अलावा छात्र 24 जून से 13 जुलाई 2025 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back