नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 25 से 29 जून तक आयोजित की जाने वाली UGC NET परीक्षा की आंसर-की कभी भी जारी हो सकती है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकेंगे। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आपको यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 25 से 29 जून तक आयोजित की जाने वाली UGC NET 2025 परीक्षा की आंसर-की कभी भी जारी हो सकती है। दरअसल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार UGC NET आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट net.nta.nic.in पर जाकर UGC NET 2025 की आंसर-की देख सकेंगे। NTA द्वारा जारी आंसर-की से छात्र अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे और परीक्षा में अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकेंगे।
आपको बता दें, UGC NET 2025 परीक्षा 25 से 29 जून के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफलतापूर्वक पास होने पर उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्र हो जाएंगे।
यदि आप UGC NET 2025 परीक्षा उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
एनटीए से Net उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को प्रश्न के उत्तर पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए 2 से 3 दिन का समय दिया जाएगा। अगर आप किसी उत्तर पर अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो आपको प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा और एक वैध प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back