पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) ने 09 अगस्त 2025 को BSc Nursing का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही, PGIMER ने काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) द्वारा आज बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार BSc Nursing(पोस्ट बेसिक) और BSc Nursing(चार वर्षीय) परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें, PGIMER द्वारा बीएससी नर्सिंग परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।
पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में BSc Nursing परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। आपको बता दें, इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अब बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) और बीएससी नर्सिंग (चार वर्षीय) पाठ्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे।
PGIMER BSc Nursing 2025 का रिजल्ट देखने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
|
कोर्स का नाम |
दस्तावेज़ सत्यापन तिथि एवं समय |
काउंसलिंग तिथि एवं समय |
|
बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) |
11 अगस्त, 2025 – सुबह 9:00 बजे |
12 अगस्त, 2025 – सुबह 11:00 बजे |
|
बीएससी नर्सिंग (चार वर्षीय) |
13 अगस्त, 2025 – सुबह 9:00 बजे |
14 अगस्त, 2025 – सुबह 11:00 बजे |
बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम शुल्क के रूप में 850 रुपये और 5,000 रुपये की सुरक्षा राशि देनी होगी। इसके अलावा, बीएससी नर्सिंग (चार वर्षीय) में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम शुल्क के रूप में 835 रुपये और 5,000 रुपये की सुरक्षा राशि देनी होगी।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back