राजस्थान NEET UG काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र एमबीबीएस बीडीएस में प्रवेश के लिए 1 अगस्त तक आवेदन और फीस जमा कर सकते हैं। पहले चरण के लिए पहले राउंड की आवंटन सूची 10 अगस्त को जारी होगी और उसके बाद छात्रों को 11 से 14 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा।
राजस्थान NEET UG मेडिकल एवं डेंटल काउंसलिंग बोर्ड द्वारा एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। राजस्थान राज्य कोटा सीटों से प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र 1 अगस्त 2025 तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट rajugneet2025.com पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है।
Rajasthan NEET UG Counseling 2025 Registration Link Here
सीट मैट्रिक्स डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक।
राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं और कुल सीटों की स्थिति जान सकते हैं।
राजस्थान NEET UG काउंसलिंग आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rajugneet2025.com पर जाना होगा और यहाँ रजिस्ट्रेशन से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपको ज़रूरी विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। अब आपको निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद आप अन्य विवरण भरकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें जिन छात्रों का नाम आएगा, उन्हें 5 से 7 अगस्त तक चॉइस फिलिंग करनी होगी।
पहले राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट 10 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद 11 से 14 अगस्त तक छात्रों को संस्थान में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/रिपोर्टिंग करनी होगी। इस बार शैक्षणिक सत्र 1 सितंबर 2025 से शुरू होगा। एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back