VMOU ने राजस्थान के राजकीय संस्थानों में 4 वर्षीय [बी.ए. बी.एड./बी.एससी. बी.एड.] या 2 वर्षीय [बी.एड.] कार्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों को राजस्थान PTET 2nd राउंड सीटें आवंटित हो गई हैं, वे अब 25 अगस्त तक संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा राजस्थान PTET काउंसलिंग द्वितीय राउंड सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था, वे VMOU की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए सीधे लिंक से तुरंत परिणाम देख सकते हैं। जिन छात्रों को दूसरे चरण में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें निर्धारित तिथियों पर संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और प्रवेश लेना होगा।
Rajasthan PTET 2nd round seat allotment Result 2025 Link Here
जिन विद्यार्थियों को द्वितीय चरण में सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें अब शेष 22,000 रुपये की फीस जमा करानी होगी। फीस जमा करने की तिथि 18 से 23 अगस्त निर्धारित की गई है। फीस का भुगतान बैंक ऑनलाइन या ई-मित्र के माध्यम से किया जा सकता है।
दूसरे चरण में सीट पाने वाले छात्रों को अब 18 से 25 अगस्त 2025 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ध्यान रहे कि प्रवेश के लिए आपको स्वयं कॉलेज में उपस्थित होकर रिपोर्ट करना होगा, अन्यथा आपका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
एडमिशन से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिस कॉन्टैक्ट नंबर 0744- 2471156, +91- 6367026526, ईमेल ptet2025@vmou.ac.in या हेल्प लाइन नंबर +91- 7878-742650, +91-7878-762748 पर संपर्क कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back