वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) कोटा द्वारा दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड (बीए बीएड या बीएससी बीएड) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) परीक्षा की आंसर-की जून के अंत तक जारी की जा सकती है। प्रोविजनल आंसर-की चेक करने के लिए ऑफिशियल लिंक ptetvmoukota2025.in पर जा सकते हैं।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) कोटा ने दो वर्षीय बी.एड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड (बीए बी.एड और बी.एससी बी.एड) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 जून को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान PTET परीक्षा के 41 जिलों के 736 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 2.73 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। बता दें, राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट एक प्रवेश परीक्षा है। यह उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो बी.एड कोर्स में एडमिशन लेकर शिक्षक बनना चाहते हैं।
इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब इसकी आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PTET परीक्षा की आंसर की इस महीने के अंत तक वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जारी की जा सकती है। अगर आप भी PTET परीक्षा की आंसर की देखना चाहते हैं तो यहां आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
राजस्थान PTET परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का पालन कर सकते हैं।
यदि आपको किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो आप राजस्थान PTET आंसर-की जारी होने के बाद प्रोविजनल विंडो पर जाकर निम्नलिखित तरीकों से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back