राजस्थान राज्य के संस्थानों में चार वर्षीय एवं दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए 16 जुलाई 2025 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। काउंसलिंग शुल्क 5,000 रुपए जमा कराना होगा। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क का भुगतान ई-मित्र के माध्यम से किया जा सकेगा।
महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) ने राजस्थान राज्य के संस्थानों में 4 वर्षीय [बी.ए. बी.एड./बी.एससी. बी.एड.] अथवा दो वर्षीय [बी.एड.] कार्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ई-मित्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के साथ ही अभ्यर्थियों को 5000 रुपए काउंसलिंग शुल्क जमा कराना अनिवार्य है। बिना शुल्क के काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेंगे।
|
चरण संख्या |
प्रक्रिया का विवरण |
तिथि |
|
1 |
ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹5000 ऑनलाइन/ई-मित्र से जमा करना |
04 जुलाई से 16 जुलाई 2025 |
|
2 |
महाविद्यालय चयन हेतु ऑनलाइन विकल्प भरना (₹5000 रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने के बाद) |
17 जुलाई से 21 जुलाई 2025 |
|
3 |
प्रथम काउंसलिंग के बाद महाविद्यालय आवंटन की सूचना |
24 जुलाई 2025 |
|
4 |
प्रवेश हेतु शेष शुल्क ₹22000 ऑनलाइन/ई-मित्र से जमा करना |
24 जुलाई से 29 जुलाई 2025 |
|
5 |
प्रथम काउंसलिंग के बाद आवंटित महाविद्यालय में रिपोर्टिंग (शैक्षणिक सत्र प्रारंभ) |
24 जुलाई से 29 जुलाई 2025 |
राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय संपर्क नंबर 0744- 2471156, +91- 6367026526, ईमेल ptet2025@vmou.ac.in या हेल्पलाइन नंबर +91- 7878-742650, +91-7878-762748 पर संपर्क कर सकते हैं।
Rajasthan PTET 2025 परीक्षा का रिजल्ट 2 जुलाई को जारी किया गया था। अगर छात्र अपना रिजल्ट/रैंक कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो वे आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, जन्म तिथि और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
Rajasthan PTET Result 2025 Direct Link Here
VMOU ने कॉलेजों को 3 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक पंजीकरण करने का मौका दिया है। कॉलेज, कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back