राजस्थान PTET 2025 रिजल्ट वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ptetvmoukota2025.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों को उनकी रैंक के हिसाब से बी.एड कोर्स में एडमिशन मिलेगा। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से राजस्थान PTET रिजल्ट 2025 का स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को PTET 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा, जो कई चरणों में पूरी होगी। काउंसलिंग के बाद उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार 2 वर्षीय बी.एड या 4 वर्षीय बीए/बीएससी-बीएड कोर्स के लिए उपयुक्त कॉलेज और कोर्स आवंटित किए जाएंगे।
राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2025) के नतीजे आज वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा राज्य के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 2 वर्षीय बी.एड और 4 वर्षीय एकीकृत बीए-बीएड/बीएससी-बीएड कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर रैंक दी जाएगी, जो काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान प्रवेश की पात्रता और प्राथमिकता निर्धारित करेगी। गौरतलब है कि इस साल करीब 2.73 लाख छात्रों ने PTET 2025 के लिए आवेदन किया है, जो पिछले सालों की तुलना में काफी कम है- जहां 2024 में 4.27 लाख उम्मीदवार और 2023 में 5.21 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
राजस्थान PTET 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर सक्रिय है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन आईडी के साथ लॉग इन करके परिणाम देख सकते हैं। बी.एड और 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट करना अनिवार्य है, क्योंकि इस दस्तावेज़ का उपयोग आगे की प्रक्रिया में किया जाएगा।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने आज 2 जुलाई को राजस्थान PTET 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं और अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन आईडी की मदद से रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध है।
यह परीक्षा दो प्रकार के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित की गई थी:
राजस्थान PTET परीक्षा 2025 दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों (बीए-बीएड और बीएससी-बीएड) में प्रवेश के लिए 15 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 19 जून को जारी की गई थी। अभ्यर्थियों को 21 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिला था। फिर विषय विशेषज्ञों ने आपत्तियों की जांच की और उनकी राय के आधार पर फाइनल आंसर-की तैयार की गई, जो 24 जून को जारी कर दी गई। राजस्थान PTET रिजल्ट 2025 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें।
|
विवरण |
जानकारी |
|
परीक्षा का नाम |
राजस्थान PTET 2025 |
|
आयोजक संस्था |
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
|
परीक्षा तिथि |
15 जून 2025 |
|
प्रोविजनल आंसर की जारी |
19 जून 2025 |
|
आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख |
21 जून 2025 |
|
फाइनल आंसर की जारी |
24 जून 2025 |
|
रिजल्ट की तारीख |
2 जुलाई 2025 |
|
रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट |
ptetvmoukota2025.in |
|
आवश्यक जानकारी |
रोल नंबर और एप्लिकेशन ID |
|
अगली प्रक्रिया |
काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट |
राजस्थान PTET परिणाम 2025 कैसे जांचें और डाउनलोड करें, नीचे दिए गए आसान तरीकों की मदद से आप अपना परिणाम और स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग का शेड्यूल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। विद्यार्थी निर्धारित तिथियों पर अपनी रैंक के अनुसार काउंसलिंग में भाग लेकर राजस्थान राज्य के बीएड कॉलेजों में 2 वर्षीय बीएड कोर्स और 4 वर्षीय (बीए बीएड/बीएससी बीएड) कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे।
राजस्थान PTET से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी फोन नंबर 0744-2471156, मोबाइल नंबर 6367026526, ईमेल ptet2025@vmou.ac.in या हेल्पलाइन नंबर +91-7878742650, +91-7878762748 पर संपर्क कर सकते हैं।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back