Rajasthan Board Supplementary Exam 2025: राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिना विलम्ब शुल्क के 12 जुलाई तक करें आवेदन। प्रैक्टिकल 31 जुलाई से और थ्योरी परीक्षा 6 अगस्त से होगी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE ) ने वर्ष 2025 की पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में कम अंक मिले हैं या वे अनुत्तीर्ण घोषित हुए हैं, उन्हें अब पूरक परीक्षा के जरिए पास होने का मौका मिल सकता है।
बोर्ड के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा 31 जुलाई से जबकि सैद्धांतिक परीक्षा 6 अगस्त 2025 से शुरू होगी। विद्यार्थी और स्कूल समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि परीक्षा की तैयारी में व्यवधान न आए।
राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों के लिए सामान्य परीक्षा शुल्क के चालान भुगतान की तिथि एक जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में भुगतान किए गए चालानों का शुल्क बैंक में जमा कराने की अंतिम तिथि 12 जुलाई रखी गई है। जो विद्यालय किसी कारणवश निर्धारित समयावधि में चालान का भुगतान नहीं कर पाएंगे, वे 11 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ चालान का भुगतान कर सकते हैं। ऐसे चालानों का शुल्क बैंक में जमा कराने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 रहेगी। इसके अलावा सभी विद्यालयों को संबंधित बैंक रसीदें एवं परीक्षार्थियों की सूची 20 जुलाई 2025 तक बोर्ड कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।
|
विवरण |
तिथि |
|
बिना लेट फीस आवेदन की आखिरी तारीख |
12 जुलाई 2025 |
|
सामान्य शुल्क के चालान की अवधि (स्कूलों के लिए) |
1 जुलाई से 10 जुलाई 2025 |
|
लेट फीस (अतिरिक्त शुल्क) के साथ चालान की अवधि |
11 जुलाई से 15 जुलाई 2025 |
|
बैंक में फीस जमा कराने की अंतिम तिथि |
17 जुलाई 2025 |
|
बैंक रसीद और छात्र सूची बोर्ड कार्यालय भेजने की अंतिम तिथि |
20 जुलाई 2025 |
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए नियमित विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में 600 रुपए तथा अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के रूप में 1500 रुपए यानि कुल 2100 रुपए देने होंगे। वहीं, स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए यह शुल्क 650 रुपए + 1500 रुपए यानि कुल 2150 रुपए निर्धारित किया गया है। शहीदों, दिव्यांगों, युद्ध में मारे गए या विकलांग सैनिकों के बच्चों को यात्रा शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है, लेकिन उन्हें केवल 50 रुपए टोकन शुल्क देना होगा। ध्यान रहे कि स्वीकृत परीक्षा केंद्र पर बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से केवल XXXX शुल्क ही स्वीकार किया जाएगा।
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back