REET 2025 Answer Key पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी मौका है। दर्ज आपत्तियों का विशेषज्ञों की टीम द्वारा निराकरण किया जाएगा तथा अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर REET लेवल 1 व 2 का परिणाम घोषित किया जाएगा। REET 2025 परिणाम अप्रैल के अंत तक घोषित होने की संभावना है।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन राजस्थान (RBSE) की ओर से REET 2025 आंसर-की 25 मार्च को जारी की गई थी, जिस पर अभ्यर्थियों को 31 मार्च 2025 रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। अगर आप भी आंसर-की में दिए गए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो आज रात 12 बजे से पहले ऑनलाइन मोड के जरिए आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आज के बाद आपत्ति विंडो बंद कर दी जाएगी।
अगर आप किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो आपको प्रति प्रश्न 300 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही शुल्क का भुगतान भी करना होगा, तभी आपकी आपत्ति पर विचार किया जाएगा।
REET Answer KEY 2025 Objection Window
उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का समाधान आरबीएसई द्वारा गठित विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा। इसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी तैयार कर सभी विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। रीट 2025 रिजल्ट अप्रैल के अंत तक घोषित होने की संभावना है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणीवार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बता दें कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 लेवल 1 और लेवल 2 का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को प्रदेश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस वर्ष दोनों लेवल को मिलाकर 1429800 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
Read More: NTA NIFT 2025 Result Update – Download Scorecard & Answer Key
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back