राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा आंसर की(REET Answer Key 2025) पर आपत्तियां दर्ज कराने के बाद बोर्ड की ओर से एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा इसकी जांच की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। आंसर की और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की आंसर-की(REET Answer Key 2025 ) का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। अगले कुछ दिनों में इसके जारी होने की उम्मीद है। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। उम्मीद है कि अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए तीन से चार दिन का समय दिया जा सकता है।
अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर शुल्क का भुगतान कर अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत करना होगा। शुल्क का भुगतान किए बिना कोई भी उत्तर कुंजी स्वीकार नहीं की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि फिलहाल बोर्ड की ओर से परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने के संबंध में कोई तिथि घोषित नहीं की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा REET 2025 परीक्षा 27 और 28 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। लेवल 1 और लेवल 2 के लिए आयोजित इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब इन सभी अभ्यर्थियों को आंसर की का इंतजार है, जिसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
REET परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स डालकर इसे चेक कर सकेंगे। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 60 फीसदी अंक लाने होंगे। वहीं, एसटी वर्ग को 55 फीसदी (TSP: 36%) अंक लाने होंगे। इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाना होगा।
Read More: NEET 2025 Application Correction Begins – Check Editable & Non-Editable Fields
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back